Customised Vedic Jyotish Reports

Premium Reports

Vedic Astrology Reports

राशिफल वृश्चिक राशी फरवरी 2011 - Hindi Rashifal for Vrishchik Rashi for February 2011

Monthly Horoscope for Scorpion February 2011

वृश्चिक राशी के लिये फरवरी 2011

माह के आरम्भ में आप पुरुषार्थ में बढोतरी कर आय क्षेत्र की बाधाओं में कमी कर सकते है. माह के शुरु में पारिवारिक मतभेद बढेगें. इससे घर -परिवार की सुख-शान्ति में कमी हो सकती है. धन संचय करना अभी भी आपके लिये सरल नहीं होगा. मित्र वर्ग से मनमुटाव की स्थिति बनी हुई है. स्थिति को आपके अनुकुल होने में माह मध्य तक का समय लग सकता है. माह अवधि में भौतिक सुख -सुविधाओं में समय बिताने के अवसर कम ही प्राप्त होगें.

व्यवसायिक विषय संबन्धी जानकारी में बढोतरी करने के लिये समय अनुकुल है. इसके अतिरिक्त प्रेम संबन्धों के कारण आय क्षेत्र प्रभावित हो सकता है. समयावधि में क्रय-विक्रय के कार्यो में परेशानियां बनी हुई है. इसके अलावा इस अवधि में ऋणों के लेन -देन के कार्य सुगमता से किये जा सकते है. वाणी में कटुता को दूर कर आप रुके हुए कार्यो को करने में सफल रहेगें. इसके अलावा इस समय में दूसरों के सामने विचार व्यक्त करते समय सम्मान जनक शब्दों का प्रयोग करना उचित रहेगा. भाग्य भाव में अनियमितता बनी हुई है. माह मध्य अवधि में आप एक साथ कई कार्य करने का प्रयास कर सकते है.

वृश्चिक राशी के लिये फरवरी 2011 राशिफल

फरवरी माह आरम्भ में आय क्षेत्रों में बाधाओं की स्थिति बनी हुई है. इससे आय क्षेत्रों से रुक-रुक कर आय प्राप्त हो सकती है. मेहनत की अपेक्षा लाभ कम होगें. परन्तु माह अवधि में उर्जाशक्ति को बनाये रख आप सफलता के नये मार्ग खोल सकते है. इस समय में दायित्वों के बढने के साथ-साथ अधिकारों की सीमा का विस्तार होगा. माह आरम्भ में नौकरी में बदलाव के प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी. इस अवधि में आय पक्ष में सुधारने के लिये आपको स्वयं में क्रोध व तनाव के भाव को कम करना होगा.

संचय की कमी को दूर करने के लिये सफलता के लिये अपने प्रयासों में वृ्द्धि करनी होगी. विरोधियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा. प्रशासनिक कार्यो का विश्लेषण कर सुधार कार्य करना लाभों में बढोतरी कर सकता है. माह मध्य में लाभों में कमी आपके धैर्य में कमी कर सकती है. परन्तु यह अल्पकालीन योग है.

समयावधि में कार्यो को मध्य में छोडना उचित नहीं रहेगा. इसके अतिरिक्त इस अवधि में आय क्षेत्रों में बढोतरी करने के लिये आप अपने अनुभव का उपयोग कर सकते है. वरीष्ठजनों से मार्गदर्शन लेना भी इस कार्य में सहयोग कर सकता है. कार्यो में योग्यता के प्रयोग के साथ-साथ मेहनत में किसी प्रकार की कमी न होने दें, दोनों को बनाये रख आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेगें.

वृश्चिक राशी के लिये फरवरी 2011 में स्वास्थ

स्वास्थय के लिये यह माह मध्यम स्तर का रहेगा. स्वयं के स्वभाव में स्वार्थ भाव न आने दें. पारिवारिक मतभेद आपकी चिन्ताओं में बढोतरी कर सकते है. कार्यो में कठोरता और क्रोध से काम लेना आपके स्वास्थय के साथ-साथ आपके संबन्धों को भी खराब करेगा. यात्राओं की अधिकता के फलस्वरुप आपके स्वास्थय में कमी हो सकती है. अन्य पक्ष से स्वास्थय अनुकुल रहेगा.

वृश्चिक राशी के लिये फरवरी 2011 में परिवार

माह के शुरु के समय में आपका ध्यान परिवार की उलझनों को सुलझाने में लग सकता है. माह अवधि में परिवार की सुख -शान्ति को ध्यान में रखते हुए यह समय कष्टकारी बना हुआ है. इससे दांम्पत्य जीवन भी प्रभावित होगा. इस अवधि में बन रहे योगो के कारण आपका विश्वास अपने जीवन साथी पर कम हो सकता है.

संतान सुख व सहयोग की प्राप्ति के लिये समय उतम बना हुआ है. इस समयावधि में प्रेम संबन्धों की अधिकता हो सकती है. व इस समय में आरम्भ होने वाले प्रेम संबन्ध दीर्घकाल के लिये आपके साथ बने रह सकते है. प्रेम संबन्धों में सुख -स्नेह की स्थिति बनी हुई है.

February 2011 Special Festivals and Fasts

  • 02 माघ मास की (मौनी) अमावस्या - बुधवार
  • 03 माघ अमावस्या स्नान -गुरुवार
  • 06 श्रीगौरी तृ्तिया व्रत- रविवार
  • 06 श्री गणेश तिल चतुर्थी - रविवार
  • 08 बसन्त पंचमी, श्री पंचमी - मंगलवार
  • 08 सरस्वती जयन्ती - मंगलवार
  • 10 संतान सप्तमी व्रत - गुरुवार
  • 14 माघ शुक्ल पक्ष एकादशी व्रत- सोमवार
  • 15 भीष्म द्वादशी - मंगलवार
  • 17 श्री सत्यनारायण व्रत- गुरुवार
  • 18 माघ पूर्णिमा - शुक्रवार
  • 18 माघ स्नान समाप्त- शुक्रवार
  • 28 फाल्गुन कृ्ष्ण पक्ष एकादशी व्रत - सोमवार

The planetary positions in February 2011 will be as follows

  • 13 सूर्य कुम्भ राशि में 07:43 मिनट पर प्रवेश करेगें.
  • 15 मंगल कुम्भ राशि में 16.46 मिनट पर प्रवेश करेगें.
  • 18 बुध कुम्भ राशि में 17:32 मिनट पर प्रवेश करेगें.
  • गुरु 01 दिसम्बर मीन राशि में ही रहेगें.
  • 25 शुक्र मकर राशि में 06:13 मिनट पर प्रवेश करेगें.
  • शनि कन्या राशि में वक्री अवस्था में पूरे माह गोचर करेगें.
  • राहू धनु राशि में संचार कर रहे है.
  • केतु मिथुन राशि में संचार कर रहे है.

Comment(s) on this article


There no comments yet. Be the first to leave one.

Leave Your Comment


Name
Email
Website
Comment
Free Vedic Jyotish

Free Reports

Free Vedic Astrology

All content on this site is copyrighted.


Do not copy any content without permission. Violations will attract strict legal penalties.