Customised Vedic Jyotish Reports

Premium Reports

Vedic Astrology Reports

राशिफल वृषभ राशि फरवरी 2012 - Hindi Rashifal for Vrishabh Rashi for February 2012

Monthly Horoscope for Taurus February 2012

वृषभ राशि के लिये फरवरी 2012

इस महीने, वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का दसवें भाव में गोचर करना अनुकूल रहेगा. आप सभी परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम हो सकेंगे तथा आप अपने कार्यों को उचित प्रकार से तथा भरपूर ऊर्जा शक्ति एवं विश्वास द्वारा कर सकेंगे. योग कारक ग्रह शनि माह के प्रथम भाग में अच्छे परिणाम प्रदान करेंगे. परंतु मध्य माह के बाद वक्री शनि आपके कैरियर और पेशेवर मामलों में कुछ बाधाओं के प्रतीक बन सकते हैं. इसके अलावा, दिल और दिमाग का प्रतिनिधित्व करते हुए सूर्य, महत्वपूर्ण स्थितियों को संभालने की क्षमता प्रदान कर सकते हैं.

वृषभ राशि के लिये फरवरी 2012 मे कैरियर

कैरियर की दृष्टि से यह माह वृष राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा. बुध बली होकर सूर्य के साथ नौवें और दसवें भाव में विचरण कर रहे हैं जो आपके लिए बहुत भाग्यशाली है. आपको लगता है कि सारी दुनिया आपके साथ है और आप संसार को कुशलतापूर्वक और उचित प्रकार से मार्ग दिखा रहे हैं. अपने को आत्मविश्वास से भरा रखें लेकिन अधिक महत्वाकांक्षी होने से बचने का प्रयास करें

वृषभ राशि के विद्यार्थियों के लिए फरवरी 2012

वृषभ राशि के छात्रों को इस माह अपनी पढा़इ के प्रति एकाग्रता और लक्षय निर्धारित करने की आवश्यकता है. आपके द्वारा बनाया गया उचित दृष्टिकोण परीक्षा और प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत जरूरी है. इस महीने आप गणित और विश्लेषणात्मक क्षमता परीक्षण में तार्किक शक्ति का इस्तेमाल करेंगे. लेकिन जो विदेशों में बसे हुए हैं और विदेश में शिक्षा के लिए योजना बना रहे हैं उन्हें कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. फिर भी अपनी बुद्धि और विश्वास द्वारा आप दूसरों पर एक बढ़त हासिल कर सकेंगे.

वृषभ राशि के लिये फरवरी 2012 में स्वास्थ

शुक्र के प्रभाव स्वरूप इस माह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. इस अवधि के दौरान पिता का स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है मध्य माह के बाद शनि वक्री होकर विचरण करेंगे. मानसिक चिंताओं के कारण माता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. आप अपने परिवार के स्वास्थ्य और सेहत को उचित बनाए रखने का प्रयास करेंगे. जो लोग हृदय संबंधी परेशानियों से पीड़ित हैं उन्हें अपने खाने की आदतों के और दवा पर ध्यान देने की आवश्यकता है.

वृषभ राशि के लिये फरवरी 2012 में परिवार

इस माह के दौरान कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को छोड़कर, पारिवारिक स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी, कुल मिलाकर परिवार के लिए यह माह आनंद से भरपूर रहेगा. और आप एकजुटता की ताकत महसूस कर सकेंगे. आप परिवार के मामलों में अपनी भागीदारी के संदर्भ में कुछ आशंका महसूस कर सकते हैं. आप अपने माता पिता के लिए सब कुछ बहुत कीमती हैं और आपको भी अपने माता पिता कि उचित देखभाल करनी चाहिए, जीवन की सभी स्थितियों में उनका अच्छी तरह से ख्याल रखें.

वृषभ राशि के लिये फरवरी 2012 में उपाय

शिक्षा से संबंधित उपाय के लिए बुधवार के दिन विशेष रूप से गाय को चारा खिलाएं.अपनी इच्छा पूर्ती के लिए हल्दी के साथ एक भोजपत्र पर अपनी मनोकामना लिखें और उसे बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें.

फरवरी माह के मुख्य व्रत तथा त्यौहार

  • 3 फरवरी 2012, दिन शुक्रवार, जया एकादशी व्रत
  • 4 फरवरी 2012, दिन शनिवार, भीष्मद्वादशी, तिल द्वादशी
  • 5 फरवरी 2012, दिन रविवार, प्रदोष व्रत, मेला जैसलमेर आरम्भ(राजस्थान)
  • 7 फरवरी 2012, दिन मंगलवार, माघ पूर्णिमा, श्री रविदास जयन्ती, माघ स्नान समाप्त<./li>
  • 10 फरवरी 2012, दिन शुक्रवार, श्रीगणेश चतुर्थी व्रत
  • 14 फरवरी 2012, दिन मंगलवार, जानकी जयन्ती मतान्तर से
  • 16 फरवरी 2012, दिन बृहस्पतिवार, स्वामी दयानन्द सरस्वती जयन्ती
  • 17 फरवरी 2012, दिन शुक्रवार, विजया एकादशी व्रत - स्मार्तो का
  • 18 फरवरी 2012, दिन शनिवार, विजया एकादशी व्रत - वैष्णवो का
  • 19 फरवरी 2012, दिन रविवार, प्रदोष व्रत
  • 20 फरवरी 2012, दिन सोमवार, महाशिवरात्रि व्रत
  • 23 फरवरी 2012, दिन बृहस्पतिवार, श्रीरामकृष्ण परमहंस जयन्ती
  • 27 फरवरी 2012. दिन सोमवार, याज्ञवल्क्य जयन्ती

फरवरी माह में ग्रहों की स्थिति

  • सूर्य माह मध्य तक मकर राशि में रहेंगें उसके बाद 13 फरवरी, 13:58 पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगें.
  • मंगल पूरे माह वक्री अवस्था में सिंह राशि में विचरण करेंगें.
  • बुध माह के दूसरे हफ्ते तक मकर में रहेंगें. उसके बाद 10 फरवरी, 24:10 पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगें. फिर 27 फरवरी, 16:09 पर मीन राशि में प्रवेश करेंगें.
  • गुरु पूरे माह मेष राशि में रहेंगें.
  • शुक्र माह के आरम्भ में कुंभ राशि में रहेंगें. उसके बाद 3 फरवरी, 10:30 पर मीन राशि में प्रवेश करेंगें. उसके बाद 29 फरवरी, 07:22 पर मेष राशि में प्रवेश करेंगें.
  • शनि तुला राशि में 7 फरवरी, 19:32 से वक्री अवस्था में विचरण करेंगें.
  • राहु पूर माह वृश्चिक राशि में रहेंगें.
  • केतु पूरे माह वृष राशि में रहेंगें.

Comment(s) on this article


There no comments yet. Be the first to leave one.

Leave Your Comment


Name
Email
Website
Comment
Free Vedic Jyotish

Free Reports

Free Vedic Astrology

All content on this site is copyrighted.


Do not copy any content without permission. Violations will attract strict legal penalties.