Customised Vedic Jyotish Reports

Premium Reports

Vedic Astrology Reports

राशिफल तुला राशि फरवरी 2012 - Hindi Rashifal for Tula Rashi for February 2012

Monthly Horoscope for Libra February 2012

तुला राशि के लिए फरवरी 2012

आपके लिए यह माह शुभफलदायी रहने की संभावना बनती है. आपको परिवार तथा मित्रों से स्नेह तथा सहयोग मिल सकता है. जिससे आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र पर इस माह आपको तरक्की तथा पदोन्नति मिलने की संभावना बनती है. इस माह आपका राशि स्वामी अपनी उच्च राशि में होने से आपका मन भौतिक वस्तुओं की ओर अधिक आकर्षित हो सकता है. आपको अपने मन की इन्द्रियों को एक सीमा तक नियंत्रित रखना चाहिए.

तुला राशि के लिए फरवरी 2012 में कैरियर

यह माह व्यवसायिक गतिविधियों के लिए अनुकूल है. आपको तरक्की तथा उन्नति मिलने की संभावना इस माह में प्रबल रहेगी. आप अपने निर्धारित लक्ष्यों को पाने में कामयाब रहेगें. आपके उच्चाधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेगें. कार्यक्षेत्र पर आपके शत्रुओं का आप दमन करने में कामयाबी हासिल करेगें.

भूमि का व्यवसाय करने वाले व्यक्तियों को लाभ प्राप्ति की संभावना बनती है. लेकिन आप इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी व्यवसायिक सौदा झूठ की बुनियाद पर नहीं हो. अन्यथा आपको भविष्य में पछताना पड़ सकता है. धन के लालच में आप गलत कार्यों का सहारा भी ले सकते हैं. ऎसी बातों से बचें.

तुला राशि के विद्यार्थियों के लिए फरवरी 2012

विद्यार्थियों के लिए यह माह अच्छा रहेगा. प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले व्यक्तियों को सफलता मिलने की पूरी संभावना बनती है बशर्ते कि आपने पूरी तैयारी कर रखी हो. आप पढा़ई की ओर ध्यान एकाग्रचित्त रखने में सफल रहेगें. पढा़ई में होने वाली बाधाओं पर आप नियंत्रण पा लेगें.

तुला राशि के लिए फरवरी 2012 में स्वास्थ

यह माह आपके स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहेगा. रोग आपसे दूर रहेगें. आप अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए योग तथा ध्यान करें. मनोबल उच्च रहेगा. आपको मध्य माह के बाद पेट से जुडी़ हल्की - फुल्की समस्या हो सकती है. संतुलित भोजन करें और अधिक समय तक खाली पेट नहीं रहें.

तुला राशि के लिए फरवरी 2012 में परिवार

परिवार वालों के साथ आपके संबंध मध्यम रहेगें. मित्रों से धोखा मिल सकता है. आपको सतर्क रहना चाहिए. घर-परिवार में कलह हो सकता है. आपको ऎसी परिस्थितियों को आने से रोकना चाहिए. बच्चों के साथ आपके मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. आपको उनसे मित्रवत व्यवहार बनाकर रखना होगा. आप उन्हें अधिक छूट ना दे जिससे कि वह आपके हाथ से ही निकल जाएँ.

आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपके साथ अभद्र हो सकता है. बिना कारण वह किसी बात पर अड़ सकता है. इससे आप दोनों के मध्य मतभेद बढ़ने की संभावना बनती है. .

तुला राशि के लिए फरवरी 2012 में उपाय

आप शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी की पूजा करें. शनिदेव का पूजन हर शनिवार को करें. इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी.

फरवरी माह के मुख्य व्रत तथा त्यौहार

फरवरी माह के मुख्य व्रत तथा त्यौहार

  • 3 फरवरी 2012, दिन शुक्रवार, जया एकादशी व्रत
  • 4 फरवरी 2012, दिन शनिवार, भीष्मद्वादशी, तिल द्वादशी
  • 5 फरवरी 2012, दिन रविवार, प्रदोष व्रत, मेला जैसलमेर आरम्भ(राजस्थान)
  • 7 फरवरी 2012, दिन मंगलवार, माघ पूर्णिमा, श्री रविदास जयन्ती, माघ स्नान समाप्त<./li>
  • 10 फरवरी 2012, दिन शुक्रवार, श्रीगणेश चतुर्थी व्रत
  • 14 फरवरी 2012, दिन मंगलवार, जानकी जयन्ती मतान्तर से
  • 16 फरवरी 2012, दिन बृहस्पतिवार, स्वामी दयानन्द सरस्वती जयन्ती
  • 17 फरवरी 2012, दिन शुक्रवार, विजया एकादशी व्रत - स्मार्तो का
  • 18 फरवरी 2012, दिन शनिवार, विजया एकादशी व्रत - वैष्णवो का
  • 19 फरवरी 2012, दिन रविवार, प्रदोष व्रत
  • 20 फरवरी 2012, दिन सोमवार, महाशिवरात्रि व्रत
  • 23 फरवरी 2012, दिन बृहस्पतिवार, श्रीरामकृष्ण परमहंस जयन्ती
  • 27 फरवरी 2012. दिन सोमवार, याज्ञवल्क्य जयन्ती

फरवरी माह में ग्रहों की स्थिति

  • सूर्य माह मध्य तक मकर राशि में रहेंगें उसके बाद 13 फरवरी, 13:58 पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगें.
  • मंगल पूरे माह वक्री अवस्था में सिंह राशि में विचरण करेंगें.
  • बुध माह के दूसरे हफ्ते तक मकर में रहेंगें. उसके बाद 10 फरवरी, 24:10 पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगें. फिर 27 फरवरी, 16:09 पर मीन राशि में प्रवेश करेंगें.
  • गुरु पूरे माह मेष राशि में रहेंगें.
  • शुक्र माह के आरम्भ में कुंभ राशि में रहेंगें. उसके बाद 3 फरवरी, 10:30 पर मीन राशि में प्रवेश करेंगें. उसके बाद 29 फरवरी, 07:22 पर मेष राशि में प्रवेश करेंगें.
  • शनि तुला राशि में 7 फरवरी, 19:32 से वक्री अवस्था में विचरण करेंगें.
  • राहु पूर माह वृश्चिक राशि में रहेंगें.
  • केतु पूरे माह वृष राशि में रहेंगें.

Comment(s) on this article


  1. Ravinder kumar said on Feb 17, 2012 03:44 PM
    mere janamtithi 15.05.1977 janamam stan badli delhi 110042 janamsamay 12;40 rattari mari sarkari nokari kab tak milegi
  2. Raj karan said on Feb 06, 2012 05:02 PM
    my DOB 31-03-1989 06:08 in morning Delhi. मुझे नौकरी कब मिलेगी उपाय बताओ मुझे mail करना

Leave Your Comment


Name
Email
Website
Comment
Free Vedic Jyotish

Free Reports

Free Vedic Astrology

All content on this site is copyrighted.


Do not copy any content without permission. Violations will attract strict legal penalties.