Customised Vedic Jyotish Reports

Premium Reports

Vedic Astrology Reports

राशिफल मिथुन राशि फरवरी 2012 - Hindi Rashifal for Mithun Rashi for February 2012

Monthly Horoscope for Gemini February 2012

मिथुन राशि के लिये फरवरी 2012

इस महीने मिथुन राशि के जातकों के लिए सत्तारूढ़ ग्रह बुध आठवें भाव में गोचर करेंग जो इस बात को दर्शाता है कि माह के प्रथम भाग में आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. लेकिन बाद में बुध के भाग्य भाव में स्थान परिवर्तन के कारण समाज में आपको लोकप्रियता, मान्यता और सफलता प्राप्त हो सकती है. इस महीने आप ऊर्जा और विश्वास से परिपूर्ण होकर नए कार्यों को शुरु कर सकते हैं. आप लोगों के साथ मिलकर नए विचारों और परियोजनाओं के साथ अपने कार्यों को करेंगे. इस महीने शनि और बृहस्पति के भाग्यभाव में विचरण करने के कारण आप स्वयं को काफी सहज एवं विनम्र रखेंगे.

मिथुन राशि के लिये फरवरी 2012 मे कैरियर

कैरियर के दृष्टिकोण से इस महीने आप अपने काम का आनंद ले सकेंगे और अपने कैरियर के लिए कुछ अहम कदम उठा सकते हैं. सकारात्मक ऊर्जा, कुशलतापूर्वक आपका मार्गदर्शन करेगी जिस कारण आप प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ सकें. व्यापार से जुड़े हुए व्यक्ति कुछ आश्चर्यजनक सौदों को अंतिम रूप दे सकते हैं. कार्यालय के स्थानांतरण की संभावना है साथ ही यह भी संभव हो सकता है कि आप किसी अन्य कार्यालय में भेजे जा सकते हैं. केवल नकारात्मक कारक ही आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए आपको अपना पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है.

मिथुन राशि के विद्यार्थियों के लिए फरवरी 2012

मिथुन राशि के छात्र अपने तेज दिमाग और आत्मविश्वास द्वारा उचित निर्णय लेकर अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं. मध्य माह के बाद योगकारक ग्रह शुक्र के अच्छी स्थिति में होने के कारण इस महीने के दौरान आपको कुछ सफलता के संकेत मिल सकते हैं. जल्दबाजी और दूसरों की सलाह का पालन करने से बचें. कार्य में जल्दबाजी करने के कारण आप कुछ भूल कर सकते हैं.

मिथुन राशि के लिये फरवरी 2012 में स्वास्थ

स्वास्थ्य की दृष्टि से मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय औसत ही रहेगा. बुध के आठवें भाव में गोचर करने के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इस महीने काम के अतिरिक्त बोझ ओर व्यस्तता के कारण आप अपनी सेहत पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे इस कारण आप बुखार या श्वसन संक्रमणों संबंधी बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं. इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें तभी आप अपनी ऊर्जा और भाग्य का उपयोग कर सकते हैं.

मिथुन राशि के लिये फरवरी 2012 में परिवार

मिथुन राशि के जातकों का अपने भाइयों और बहनों के साथ विचारों में मतभेद उत्पन्न हो सकता है. काम के अतिरिक्त बोझ के कारण आप अपने परिवार को अधिक समय नहीं दे सकेंगे. आपके माता पिता आपके कठिन समय में आपके साथ खड़े होंगे. आपका सहभागीदार आपके काम में सहयोग कर सकता है और उसके सहयोग द्वारा आपको कुछ लाभ भी प्राप्त हो सकता है. आपको एक छोटी सी सलाह दी जाती है कि आप अपने परिवार के लिए कुछ अतिरिक्त समय अवश्य निकालें.

मिथुन राशि के लिये फरवरी 2012 में उपाय

स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए बुधवार के दिन दुर्गासप्तशती का पाठ सुनें. पुष्य नक्षत्र में सभी प्रयासों में सफलता के लिए चांदी की अंगूठी में पन्ना धारण कर सकते हैं. जितना संभव हो सके हरी सब्जियों को अपने दैनिक भोजन में उपयोग करें.

फरवरी माह के मुख्य व्रत तथा त्यौहार

  • 3 फरवरी 2012, दिन शुक्रवार, जया एकादशी व्रत
  • 4 फरवरी 2012, दिन शनिवार, भीष्मद्वादशी, तिल द्वादशी
  • 5 फरवरी 2012, दिन रविवार, प्रदोष व्रत, मेला जैसलमेर आरम्भ(राजस्थान)
  • 7 फरवरी 2012, दिन मंगलवार, माघ पूर्णिमा, श्री रविदास जयन्ती, माघ स्नान समाप्त<./li>
  • 10 फरवरी 2012, दिन शुक्रवार, श्रीगणेश चतुर्थी व्रत
  • 14 फरवरी 2012, दिन मंगलवार, जानकी जयन्ती मतान्तर से
  • 16 फरवरी 2012, दिन बृहस्पतिवार, स्वामी दयानन्द सरस्वती जयन्ती
  • 17 फरवरी 2012, दिन शुक्रवार, विजया एकादशी व्रत - स्मार्तो का
  • 18 फरवरी 2012, दिन शनिवार, विजया एकादशी व्रत - वैष्णवो का
  • 19 फरवरी 2012, दिन रविवार, प्रदोष व्रत
  • 20 फरवरी 2012, दिन सोमवार, महाशिवरात्रि व्रत
  • 23 फरवरी 2012, दिन बृहस्पतिवार, श्रीरामकृष्ण परमहंस जयन्ती
  • 27 फरवरी 2012. दिन सोमवार, याज्ञवल्क्य जयन्ती

फरवरी माह में ग्रहों की स्थिति

  • सूर्य माह मध्य तक मकर राशि में रहेंगें उसके बाद 13 फरवरी, 13:58 पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगें.
  • मंगल पूरे माह वक्री अवस्था में सिंह राशि में विचरण करेंगें.
  • बुध माह के दूसरे हफ्ते तक मकर में रहेंगें. उसके बाद 10 फरवरी, 24:10 पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगें. फिर 27 फरवरी, 16:09 पर मीन राशि में प्रवेश करेंगें.
  • गुरु पूरे माह मेष राशि में रहेंगें.
  • शुक्र माह के आरम्भ में कुंभ राशि में रहेंगें. उसके बाद 3 फरवरी, 10:30 पर मीन राशि में प्रवेश करेंगें. उसके बाद 29 फरवरी, 07:22 पर मेष राशि में प्रवेश करेंगें.
  • शनि तुला राशि में 7 फरवरी, 19:32 से वक्री अवस्था में विचरण करेंगें.
  • राहु पूर माह वृश्चिक राशि में रहेंगें.
  • केतु पूरे माह वृष राशि में रहेंगें.

Comment(s) on this article


  1. KETAN P KANWALA said on Feb 10, 2012 10:48 AM
    CAREER RELATED PROBLEM. I AM A ELECTRICAL ENGINEER & PASSED IN 2001

Leave Your Comment


Name
Email
Website
Comment
Free Vedic Jyotish

Free Reports

Free Vedic Astrology

All content on this site is copyrighted.


Do not copy any content without permission. Violations will attract strict legal penalties.