Customised Vedic Jyotish Reports

Premium Reports

Vedic Astrology Reports

राशिफल मेंष राशि फरवरी 2012 - Hindi Rashifal for Mesha Rashi for February 2012

Monthly Horoscope for Aries February 2012

मेंष राशि के लिए फरवरी फरवरी 2012

मेष राशि के जातकों के लिए, इस महीने सत्तारूढ़ मंगल ग्रह वक्री अवस्था में पांचवें भाव में गोचर करेंगे. इस कारण इनके जीवन में पारिवारिक मामलों की प्राथमिकता रहेगी परिवार के प्रति समय अधिक व्यतीत होगा. इसके अलावा सूर्य का व्यवसाय भाव में स्थित होना, वर्तमान पेशे या व्यवसाय में कुछ विशिष्ट उपलब्धि का संकेत देता है. इस अवधि के दौरान शुक्र का लाभ भाव में गोचर करना आपके लिए अच्छे लाभ के संकेत देता है, जीवन में खुशी और रोमांस का आगमन हो सकता है. माह का दूसरा भाग महीने के प्रथम भाग से अधिक व्यस्तता और क्रियाशीलता से भरा रह सकता है.

मेंष राशि के लिए फरवरी 2012 में कैरियर

इस महीने के दौरान आप उलझनों से भरे रह सकते हैं और अधिक आवेगी हो सकते हैं, इस कारण आप कैरियर से संबंधित कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं. लेकिन फिर भी, इस समय आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे और आप निश्चित रूप से कुछ अन्य कैरियर विकल्प चुन सकते हैं या पूरी तरह से नए व्यवसाय के लिए सक्षम हो सकेंगे. इस अवधि में आप अपने लंबित कार्य को पूरा करने में सक्षम होंगे. मध्य माह के बाद का समय आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं होगा आप अपने कार्यों में पिछड़ सकते हैं, परंतु समय पूरा होने से पहले ही आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे.

मेंष राशि के विद्यार्थियों के लिए फरवरी 2012

इस महीने के दौरान मेष राशि के छात्र अपनी पढा़ई की तैयारी में लगे रहेंगे, छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पडे़गी. आपके लिए कठिन परिश्रम ही आपका उपयोगी हथियार होगा. आप परिणाम के लिए प्रतिबद्ध हैं. चिकित्सा से संबंधित कैरियर के लिए तैयार छात्रों को बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. छात्रों का पढ़ाई में कम ध्यान देना और आवेगी कार्यों में स्वयं को व्यस्त रखना नकारात्मक पहलू हो सकता है इस कारण छात्र अपनी परीक्षा और प्रतियोगिताओं में खराब प्रदर्शन कर सकते हैं.

मेंष राशि के लिए फरवरी 2012 में स्वास्थ

स्वास्थ्य की दृष्टि से मेष राशि के लिए यह समय औसत होगा. शनि का सातवें भाव में गोचर और मंगल के वक्री होने के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. आपको पेट संबंधी समस्याओं और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आपको अपनी मानसिक चिंताओं पर पूरा नियंत्रण रखना चाहिए. अपने आप को चिंता और तनाव से दूर रखें. आपको यह बात समझने की आवश्यकता है कि जो कुछ भी हो रहा है उस पर आपका कोई जो़र नहीं है अत: जो हो रहा है उसे स्वीकार करने का प्रयास करें.

मेंष राशि के लिए फरवरी 2012 में परिवार

मेष राशि के जातकों को अपने भाई और बहनों के द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. काम के अतिरिक्त बोझ के कारण परिवार का सौम्य वातावरण खराब हो सकता है और परिवार के सदस्यों के बीच तनाव बन सकता है. आप अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान को बनाए रखने के लिए कुछ समाजिक कार्य कर सकते हैं आपको अपने जीवन साथी और बच्चों से अच्छा सहयोग मिल सकता है.

मेंष राशि के लिए फरवरी 2012 में उपाय

तनाव से मुक्त होने के लिए रात को सोने से पहले अपने बिस्तर के नीचे जल का पात्र रखें और सुबह उठकर उस जल को किसी गमले में डाल दें. इसी के साथ अपने आवेग और क्रोध पर नियंत्रण रखने के लिए मंगल मंत्र "ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:। का प्रतिदिन जाप करें .

फरवरी माह के मुख्य व्रत तथा त्यौहार

  • 3 फरवरी 2012, दिन शुक्रवार, जया एकादशी व्रत
  • 4 फरवरी 2012, दिन शनिवार, भीष्मद्वादशी, तिल द्वादशी
  • 5 फरवरी 2012, दिन रविवार, प्रदोष व्रत, मेला जैसलमेर आरम्भ(राजस्थान)
  • 7 फरवरी 2012, दिन मंगलवार, माघ पूर्णिमा, श्री रविदास जयन्ती, माघ स्नान समाप्त<./li>
  • 10 फरवरी 2012, दिन शुक्रवार, श्रीगणेश चतुर्थी व्रत
  • 14 फरवरी 2012, दिन मंगलवार, जानकी जयन्ती मतान्तर से
  • 16 फरवरी 2012, दिन बृहस्पतिवार, स्वामी दयानन्द सरस्वती जयन्ती
  • 17 फरवरी 2012, दिन शुक्रवार, विजया एकादशी व्रत - स्मार्तो का
  • 18 फरवरी 2012, दिन शनिवार, विजया एकादशी व्रत - वैष्णवो का
  • 19 फरवरी 2012, दिन रविवार, प्रदोष व्रत
  • 20 फरवरी 2012, दिन सोमवार, महाशिवरात्रि व्रत
  • 23 फरवरी 2012, दिन बृहस्पतिवार, श्रीरामकृष्ण परमहंस जयन्ती
  • 27 फरवरी 2012. दिन सोमवार, याज्ञवल्क्य जयन्ती

फरवरी माह में ग्रहों की स्थिति

  • सूर्य माह मध्य तक मकर राशि में रहेंगें उसके बाद 13 फरवरी, 13:58 पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगें.
  • मंगल पूरे माह वक्री अवस्था में सिंह राशि में विचरण करेंगें.
  • बुध माह के दूसरे हफ्ते तक मकर में रहेंगें. उसके बाद 10 फरवरी, 24:10 पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगें. फिर 27 फरवरी, 16:09 पर मीन राशि में प्रवेश करेंगें.
  • गुरु पूरे माह मेष राशि में रहेंगें.
  • शुक्र माह के आरम्भ में कुंभ राशि में रहेंगें. उसके बाद 3 फरवरी, 10:30 पर मीन राशि में प्रवेश करेंगें. उसके बाद 29 फरवरी, 07:22 पर मेष राशि में प्रवेश करेंगें.
  • शनि तुला राशि में 7 फरवरी, 19:32 से वक्री अवस्था में विचरण करेंगें.
  • राहु पूर माह वृश्चिक राशि में रहेंगें.
  • केतु पूरे माह वृष राशि में रहेंगें.

Comment(s) on this article


  1. Anand Pandey said on Feb 03, 2012 05:07 PM
    when will I find a government job ?
  2. D.K. Arora said on Feb 08, 2012 01:21 PM
    Its all good one. Can you provide me information regarding my regular transfer to Delhi. Right now I am temporarily working in Delhi. Thanks

Leave Your Comment


Name
Email
Website
Comment
Free Vedic Jyotish

Free Reports

Free Vedic Astrology

All content on this site is copyrighted.


Do not copy any content without permission. Violations will attract strict legal penalties.