कुम्भ राशि के लिए फरवरी 2012
यह माह आपके लिए अत्यधिक भाग-दौड़ वाला सिद्ध हो सकता है. आपके ऊपर कई तरह के खर्चे अचानक आ सकते हैं. जिसके कारण आपका आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है. आर्थिक रुप से तंगी के कारण आपको ऋण आदि भी लेना पड़ सकता है. मित्रों तथा सहयोगियों से इस माह अनबन रहने की संभावना बनती है. कार्यस्थान पर कार्य भंग होने की संभावना बनती है.
कुम्भ राशि के लिए फरवरी 2012 में कैरियर
यह माह कार्य-क्षेत्र पर उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. आपको कठिन परिश्रम तथा अत्यधिक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है. माह मध्य बाद से आपको सफलता मिलने की संभावना बनती है. भाग्य आपका साथ दे सकता है. आपके सहयोगी आपको मदद करने से पीछे हट सकते हैं. कार्य स्थान की राजनीति से आप स्वयं को दूर ही रखें तो बेहतर है. अन्यथा आपको सिवा मानहानि के कुछ हासिल नहीं होगा.
जो लोग विदेशों में अपनी आजीविका स्थापित करना चाहते हैं, कुछ बाधाओं के साथ उन्हें सफलता मिलने की संभावना बनती है. शेयर बाजार में रुपया लगाने से पूर्व किसी अनुभवी व्यक्ति से सम्पर्क अवश्य करें. आप कोई भी काम व्यवहारिकता के धरातल पर रहकर करें. हवाई किले बनाने से बचें.
कुम्भ राशि के विद्यार्थियों के लिए फरवरी 2012
यह माह विद्यार्थियों के लिए मिश्रित फल प्रदान करने वाला रहेगा. विद्यार्थियों को सफल होने के लिए अपने प्रयासों को बढा़ना चाहिए. आप बुरी सोहबत से बचें. अपने कीमती समय को यूँ ही बर्बाद होने से बचाएँ. आपको बुद्धि को तीव्र करने के लिए सरस्वती जी की अराधना करनी चाहिए.
कुम्भ राशि के लिए फरवरी 2012 में स्वास्थ
आपको इस माह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए. विशेष रुप से आप आँखों तथा पैरों की सुरक्षा पर ध्यान दें. आपको ऊँचाई वाले स्थानों पर चोट आदि लग सकती है. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतें.
कुम्भ राशि के लिए फरवरी 2012 में परिवार
इस माह आपके खर्चे बढ़ने की संभावना बनती है. अचानक कुछ छिपे खर्चे उभर सकते हैं. जिससे आपको आर्थिक तंगी का अनुभव हो सकता है. आपके बहन-भाइयों, मित्रों अथवा माता-पिता का हस्तक्षेप आपके दाम्पत्य जीवन में कलह उत्पन्न करा सकता है. आप इस बात को संभालने की कोशिश करें जिससे कुटुम्ब का माहौल शांतिप्रद रहे. संतान की ओर ध्यान दे. विशेष तौर पर उसकी संगत को देखें. पिता की ओर से अथवा पिता या पिता समान व्यक्ति की सहायता से धन लाभ की संभावना बनती है. आप अपने मन की बातों का इज़हार खुलकर करें. आप अंदर ही अंदर परेशान होते रहेंगें तब सभी को परेशानी रहेगी.
कुम्भ राशि के लिए फरवरी 2012 में उपाय
आपको इस माह सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए. जल में लाल सिन्दूर अथवा मीठी वस्तु मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें. मंगलवार के दिन हनुमान जी को बूँदी के प्रसाद का भोग लगाएँ.
फरवरी माह के मुख्य व्रत तथा त्यौहार
- 3 फरवरी 2012, दिन शुक्रवार, जया एकादशी व्रत
- 4 फरवरी 2012, दिन शनिवार, भीष्मद्वादशी, तिल द्वादशी
- 5 फरवरी 2012, दिन रविवार, प्रदोष व्रत, मेला जैसलमेर आरम्भ(राजस्थान)
- 7 फरवरी 2012, दिन मंगलवार, माघ पूर्णिमा, श्री रविदास जयन्ती, माघ स्नान समाप्त<./li>
- 10 फरवरी 2012, दिन शुक्रवार, श्रीगणेश चतुर्थी व्रत
- 14 फरवरी 2012, दिन मंगलवार, जानकी जयन्ती मतान्तर से
- 16 फरवरी 2012, दिन बृहस्पतिवार, स्वामी दयानन्द सरस्वती जयन्ती
- 17 फरवरी 2012, दिन शुक्रवार, विजया एकादशी व्रत - स्मार्तो का
- 18 फरवरी 2012, दिन शनिवार, विजया एकादशी व्रत - वैष्णवो का
- 19 फरवरी 2012, दिन रविवार, प्रदोष व्रत
- 20 फरवरी 2012, दिन सोमवार, महाशिवरात्रि व्रत
- 23 फरवरी 2012, दिन बृहस्पतिवार, श्रीरामकृष्ण परमहंस जयन्ती
- 27 फरवरी 2012. दिन सोमवार, याज्ञवल्क्य जयन्ती
फरवरी माह में ग्रहों की स्थिति
- सूर्य माह मध्य तक मकर राशि में रहेंगें उसके बाद 13 फरवरी, 13:58 पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगें.
- मंगल पूरे माह वक्री अवस्था में सिंह राशि में विचरण करेंगें.
- बुध माह के दूसरे हफ्ते तक मकर में रहेंगें. उसके बाद 10 फरवरी, 24:10 पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगें. फिर 27 फरवरी, 16:09 पर मीन राशि में प्रवेश करेंगें.
- गुरु पूरे माह मेष राशि में रहेंगें.
- शुक्र माह के आरम्भ में कुंभ राशि में रहेंगें. उसके बाद 3 फरवरी, 10:30 पर मीन राशि में प्रवेश करेंगें. उसके बाद 29 फरवरी, 07:22 पर मेष राशि में प्रवेश करेंगें.
- शनि तुला राशि में 7 फरवरी, 19:32 से वक्री अवस्था में विचरण करेंगें.
- राहु पूर माह वृश्चिक राशि में रहेंगें.
- केतु पूरे माह वृष राशि में रहेंगें.
Rashifal in Hindi for February 2012 - हिन्दी राशिफल फरवरी 2012
नीचे सारिणी में क्लिक करके अपनी चन्द्र राशि चुनिये. अगर राशि नहीं पता हो तो राशि जानिये
मेंष राशिफल |
वृष राशिफल |
मिथुन
राशिफल |
कर्क राशिफल |
सिंह राशिफल |
कन्या
राशिफल |
तुला राशिफल |
वृश्चिक
राशिफल |
धनु राशिफल |
मकर राशिफल |
कुम्भ
राशिफल |
मीन राशिफल |


FEEDS

199.($4.5)































Please wait


