कर्क राशि के लिए फरवरी 2012
इस महीने आपका संचार माध्यम आपके लिए महत्वपूर्ण होगा यह आपको समग्र विकास प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. योग कारकर ग्रह मंगल धन भाव में विचरण कर रहे हैं. चूंकि बृहस्पति दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं इस कारण आप व्यावसायिक गतिविधियों में अधिक व्यस्त रहेंगे. इसके अलावा सूर्य का बुध के साथ सातवें भाव में गोचर करने के कारण आप साझेदारी और विदेशी मामलों को निपटाने में लगे रह सकते हैं. इस अवधि के दौरान आप किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिल सकते हैं. माह का दूसरा भाग आपके लिए अपेक्षाकृत बेहतर परिणाम लाएगा.
कर्क राशि के लिए फरवरी 2012 में कैरियर
यह माह व्यवसाय और कैरियर के मामले में अच्छा रहेगा. इस महीने, लंबे समय से रुका हुआ धन अब प्राप्त हो सकता है. आपको अपने संचार में राजनयिक होने की आवश्यकता है. पेशेवर दृष्टिकोण में अपने संवादों पर ध्यान दें कुछ भी गलत कहने से बचें. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ सौदा करने के लिए आपको अच्छी तरह से अपने दस्तावेज़ों के साथ तैयार रहना चाहिए. सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए अपने दिल की बजाय अपने दिमाग का इस्तेमाल करें.
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए फरवरी 2012
इस महीने कर्क राशि के जातकों में भ्रम और अराजकता की स्थिति बनी रहेगी. आप कई नकारात्मक और सकारात्मक विचारों के मध्य उलझे रह सकते हैं. इस कारण आपको सही और गलत के बीच निर्णय लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है. यदि आपमें अपने मन को जटिल विचारों से मुक्त रखने के क्षमता है तो आप बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे. इस महीने आपके लिए सबसे अच्छी सलाह यह है कि आप कोई नई योजना बनाने से बेहतर अपनी मूल योजना में बेहतर प्रदर्शन के साथ कार्य करें.
कर्क राशि के लिए फरवरी 2012 में स्वास्थ
कर्क राशि के जातक मूल रूप से मौसम और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होते हैं. मौसम बदलने से उन्हें काफी हद तक, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. आप ऊर्जावान होकर बदलती परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम हो सकेंगे और खुशी एवं स्वस्थ महसूस करेंगे. माह के प्रथम भाग में , माता का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है. लेकिन जल्द ही सभी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी और आप आनंद का अनुभव करेंगे.
कर्क राशि के लिए फरवरी 2012 में परिवार
कर्क राशि के जातक अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक मजबूत संबंध बनाए रखते हैं और परिवार को एक साथ जोडे़ रखना ही उनके लिए मुख्य विषय है. यह परिवार के हर सदस्य की ओर संवेदनशील होते हैं. आप इस महीने सामाजिक रुप से मजबूत रहेंगे और परिवार के कार्यों और समारोहों में भाग लेंगे. जो लोग नए मित्र बनाने के लिए तत्पर हैं उनके लइए मध्य माह के बाद का समय अनुकूल रहेगा. इस माह आपको अपने भाइयों और बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.
कर्क राशि के लिए फरवरी 2012 में उपाय
इस महीने के दौरान सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए पूर्णिमा के दिन, दुध में शहद मिलाकर चंद्र को अर्ध्य दें. अपने मन को शांत रखने के लिए और सकारात्मक उर्जा प्राप्त करने के लिए अपने कार्य स्थल पर कर्क राशि का पिरामिड रखें. पढ़ाई में बेहतर परिणामों के लिए, नियमित रुप से या फिर प्रत्येक मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान मंदिर का दर्शन करें.
फरवरी माह के मुख्य व्रत तथा त्यौहार
- 3 फरवरी 2012, दिन शुक्रवार, जया एकादशी व्रत
- 4 फरवरी 2012, दिन शनिवार, भीष्मद्वादशी, तिल द्वादशी
- 5 फरवरी 2012, दिन रविवार, प्रदोष व्रत, मेला जैसलमेर आरम्भ(राजस्थान)
- 7 फरवरी 2012, दिन मंगलवार, माघ पूर्णिमा, श्री रविदास जयन्ती, माघ स्नान समाप्त<./li>
- 10 फरवरी 2012, दिन शुक्रवार, श्रीगणेश चतुर्थी व्रत
- 14 फरवरी 2012, दिन मंगलवार, जानकी जयन्ती मतान्तर से
- 16 फरवरी 2012, दिन बृहस्पतिवार, स्वामी दयानन्द सरस्वती जयन्ती
- 17 फरवरी 2012, दिन शुक्रवार, विजया एकादशी व्रत - स्मार्तो का
- 18 फरवरी 2012, दिन शनिवार, विजया एकादशी व्रत - वैष्णवो का
- 19 फरवरी 2012, दिन रविवार, प्रदोष व्रत
- 20 फरवरी 2012, दिन सोमवार, महाशिवरात्रि व्रत
- 23 फरवरी 2012, दिन बृहस्पतिवार, श्रीरामकृष्ण परमहंस जयन्ती
- 27 फरवरी 2012. दिन सोमवार, याज्ञवल्क्य जयन्ती
फरवरी माह में ग्रहों की स्थिति
- सूर्य माह मध्य तक मकर राशि में रहेंगें उसके बाद 13 फरवरी, 13:58 पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगें.
- मंगल पूरे माह वक्री अवस्था में सिंह राशि में विचरण करेंगें.
- बुध माह के दूसरे हफ्ते तक मकर में रहेंगें. उसके बाद 10 फरवरी, 24:10 पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगें. फिर 27 फरवरी, 16:09 पर मीन राशि में प्रवेश करेंगें.
- गुरु पूरे माह मेष राशि में रहेंगें.
- शुक्र माह के आरम्भ में कुंभ राशि में रहेंगें. उसके बाद 3 फरवरी, 10:30 पर मीन राशि में प्रवेश करेंगें. उसके बाद 29 फरवरी, 07:22 पर मेष राशि में प्रवेश करेंगें.
- शनि तुला राशि में 7 फरवरी, 19:32 से वक्री अवस्था में विचरण करेंगें.
- राहु पूर माह वृश्चिक राशि में रहेंगें.
- केतु पूरे माह वृष राशि में रहेंगें.
Rashifal in Hindi for February 2012 - हिन्दी राशिफल फरवरी 2012
नीचे सारिणी में क्लिक करके अपनी चन्द्र राशि चुनिये. अगर राशि नहीं पता हो तो राशि जानिये
मेंष राशिफल |
वृष राशिफल |
मिथुन
राशिफल |
कर्क राशिफल |
सिंह राशिफल |
कन्या
राशिफल |
तुला राशिफल |
वृश्चिक
राशिफल |
धनु राशिफल |
मकर राशिफल |
कुम्भ
राशिफल |
मीन राशिफल |


FEEDS

199.($4.5)































Please wait


