Customised Vedic Jyotish Reports

Premium Reports

Vedic Astrology Reports

Gomed Gemstone Astrology, Properties and Benefits - गोमेद राहु रत्न


गोमेद एक रत्न है जिसे राहु ग्रह से समबन्धित किसी भी विषय के लिए धारण करने हेतु ज्योतिषशास्त्री परामर्श देते हैं. गोमेद न सिर्फ राहु ग्रह की बाधाओं को दूर करता है बल्कि, गोमेद कई प्रकार की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से भी निजात दिलाता है (Gomed removes all problems caused by Rahu). गोमेद एक ऐसा रत्न है जो नज़र की बाधाओं, भूत-प्रेत एवं जादू-टोने से भी सुरक्षा प्रदान करता है. गोमेद में इतनी सारी खूबियां हैं जिनसे व्यक्ति के जीवन की बहुत सी मुश्किलें दूर हो सकती हैं. लेकिन इसे किसी अच्छे ज्योतिषी से सलाह लेकर धारण करना चाहिए.

गोमेद क्या है (What is Gomed / Hessonite)
गोमेद को अंग्रेजी में Agate, Hessonit, Onyx के नाम से जाना जाता है. संस्कृत में गोमद को गोमेदक, पीत रक्तमणि, पिग स्फटिक कहा गया है. सुलेमानी, हजार यामनी नाम से भी गोमद को जाना जाता है. गोमद को बंगाल में मोदित मणि के नाम से पुकारते हैं. गोमेद राहु का मुख्य रत्न है. इस रत्न में राहु की शक्तियां एवं गुण मौजूद है. गोमेद राहु की नकारात्मक उर्जा को सकारत्मक उर्जा में परिवर्तित करके राहु के कष्टकारी प्रभाव से व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करता है.

गोमेद की पहचान (How to recognize Gomed / Hessonite)
असली गोमेद को उसके रंग एवं चमक से पहचाना जा सकता है. गोमूत्र से मिलता जुलता रंग होने के कारण इसे गोमेद कहा जाता है. यह एक चमकीला पत्थर होता है जो दिखने में शहद के रंग के समान भूरा होता है. गोमेद धुएं के सामन एवं काले रंग का भी होता है. गोमेद के ऊपर जब प्रकाश डाला जाता है जो उससे जो रोशनी पार करके निकली है उसका रंग गोमूत्र जैसा दिखता है. असली गोमेद की पहचान इस तरह आसानी से की जा सकती है. शुद्ध गोमेद चिकना, चमकीला एवं सुन्दर दिखता है.

गोमेद किसे धारण करण चाहिए (Who should wear Gomed / Hessonite)
कुण्डली में राहु जिस भाव में हो उस भाव के शुभ फल को बढ़ाने के लिए राहु रत्न गोमेद पहनना चाहिए (Hessonite should be worn to strengthen the house where Rahu is located). ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राहु तीसरे, छठे भाव में हो तो गोमेद पहनना चाहिए. मेष लग्न की कुण्डली में यदि राहु नवें घर में है तो गोमेद पहनने से भाग्य बलवान होता है. राहु यदि दशम अथवा एकादश भाव में है तब भी गोमेद धारण करना उत्तम होता है. लग्न में राहु होने पर स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों को कम करने हेतु गोमद पहनना फायदेमंद होता है. राजनीति एवं न्याय विभाग से जुड़े लोगों की कुण्डली में राहु मजबूत होने पर सफलता तेजी से मिलती है. राहु को बलवान बनाने के लिए इन्हें गोमेद रत्न धारण करना चाहिए.

गोमेद धारण करने का समय (When to wear Gomed / Hessonite)
कोई भी रत्न तब अधिक शुभ फल देता है जब वह शुभ समय में धारण किया जाता है. गोमेद रत्न धारण करने का शुभ और उचित समय तब माना जाता है जब राहु की महादशा अथवा दशा चल रही हो.

गोमेद नहीं पहनें (Who should not wear Gomed / Hessonite)
रत्न विज्ञान के अनुसार जिस व्यक्ति की जन्म कुण्डली में राहु अष्टम या द्वादश भाव में हो तो गोमेद धारण करना उपयुक्त नहीं होता है.

गोमेद के उपरत्न (The sub-gemstones of Gomed / Hessonite)
गोमेद रत्न जो धारण नहीं कर सकते वह चाहें तो इसका उपरत्न पहन सकते हैं. गोमेद के उपरत्न हैं अकीक, तुरसा एवं साफी

गोमेद धारण में सावधानी (Precautions while wearing Gomed / Hessonite)
गोमेद रत्न धारण करने से पहले यह जांच करलें कि रत्न में दोष नहीं हो. दोषपूर्ण रत्न धारण करने से फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है (Do not wear a flawed Hessonite). जिस गोमेद में लाल या काले धब्बे हों उसे पहनने से दुर्घटना की आशांका रहती है. गोमेद यदि चमकहीन हो तो धारण करने वाले व्यक्ति के सम्मान में कमी आती है. जिस गोमेद में अनेक रंगों की परछाई हों उसे पहनने से धन की हानि होती है. ऐसे गोमेद को नहीं पहनना चाहिए.

गोमेद से लाभ (Benefits from Gomed / Hessonite)
गोमेद पहनने से राहु का अशुभ प्रभाव दूर होता है. कालसर्प दोष के कष्टों से भी बचाव होता है. जिन लोगों की सेहत अक्सर खराब रहती है उन्हें भी गोमेद पहनने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है. पाचन सम्बन्धी रोग, त्वचा रोग, क्षय रोग तथा कफ-पित्त को भी यह संतुलित रखता है. आयुर्वेद के अनुसार गोमेद के भस्म का सेवन करने से बल एवं बुद्धि बढ़ती है. पेट की खराबी में गोमद का भस्म काफी फायदेमंद होता है. राहु तीव्र फल देने वाला ग्रह है. गोमेद पहनने से राहु से मिलने वाले शुभ फलों में तेजी आती है. व्यक्ति को मान-सम्मान एवं धन आदि प्राप्त होता है.

Article Categories: Gemstone


Comment(s) on this article


  1. GD Sethu said on Aug 27, 2010 08:13 PM
    I am facing problems in my life. According to one astrologer, Rahu is in my 4th house and this position of Rahu giving me problems. Should I wear Gomed to resolve Rahu problems
  2. Rajashree Valder said on Jul 09, 2011 09:23 PM
    My rashi is dhanu and lagna vrushb. My astrologer said my patrika is very good but my all works and health is troublesome because of rahu.I m facing lot of problems in life. my birthdat is 6th april 1972. he has asked me to wear gomed in silver ring.thank you.
  3. bhavya said on Aug 08, 2011 02:19 PM
    hello sir my self bhavya gupta my date of brith is 4/03/1988 my pandit g has told me to wear the Gomed .i want to kwn is this right to wear this or not and what time and date is suitable for me . if i wear this its lucy to me or no
  4. pankaj said on Nov 06, 2011 10:32 PM
    Dear sir , my zodiac sign is Sagitarius , date of birth is 29/01/1976, time 7.10 morning place Mandla , my pandit ji told me wear Gomed on Saturday , so i weared it , pls suggest me its effect / benefits in my life , or this is suitable time for wear this stone , now my star RAhu mahadasha for 18 years . pls send me details Thanking you pankaj soni M-09595542427
  5. pradip sharma said on Dec 08, 2011 03:11 PM
    kiya me gomed use kr shkta hu
  6. nomit said on Dec 21, 2011 02:47 PM
    dear sir my jodiac sign is scorpio,date of birth is 050401980,time of birth20.10pm,sirohi rajasthan can i whering gomed
  7. gurdeep singh said on Feb 12, 2012 10:08 AM
    Sir my Birth day is 24-11-1979 at time Sir 9.30 Am Sri kya main gomead pahen sakta hon
  8. rk agrawal said on Feb 14, 2012 07:24 AM
    which day is suitable to wear gomed i.e. wednesday or saturday ? some person say for wednesday and other say for saturday.
  9. mansukh dayalal jakharia said on Feb 24, 2012 02:03 PM
    i have been told to wear gomed. can i wear in form of pendant instead of ring. my birth date is 16 may 1959. time 9.35 P.M. place jamnagar. please advise. thank you.
  10. braja said on Mar 17, 2012 01:49 PM
    mera dob 15dec1973,time7:12:30am madhubani bihar hai.mere dhenu lagna me rahu akele hain.mai pukharaj,manikya,moti or lajwart dharan kar rakha hun.ghutane me pareshani hai.gomed ke sath kosa pahanu margdarshan karen
  11. anju gupta said on Apr 11, 2012 02:37 PM
    my name is anju dob-9sep1981 8:22 am. meri problem hi ki meri mere boss se nahi patti or office ke log bhi anti rehte hi, sahi job nahi mil payi hi. mera stomach bhi upset rehta hi. mere pandit ji ne bhi gomad pehnne ke liye kha hi give me suggestion for that when i will wear it thanks Anju Gupta
  12. Abhishek Agarwal said on May 16, 2012 10:03 PM
    My dob is 24/1/81 Time is 6.51 pm Kya mein gomed use kar sakta hoo
  13. anil kumar thakkar said on May 18, 2012 09:50 PM
    my name is anil my date of birth is 24.10.1972 meri problem last time mei kam nahi banta. meri shadi ki problem hai. maine ruby ka pendant dala hai. kya mai gomed dalu fayda karega. thanks.

Leave Your Comment


Name
Email
Website
Comment
bottom
Free Vedic Jyotish

Free Reports

Free Vedic Astrology

All content on this site is copyrighted.


Do not copy any content without permission. Violations will attract strict legal penalties.