Customised Vedic Jyotish Reports

Premium Reports

Vedic Astrology Reports

चन्द्र के शुभ एवं अशुभ योग (The Auspiciuos and Inauspicious Yogas of Moon)


नवग्रहों में चन्द्रमा को शुभ ग्रह माना जाता है. यह हमारी पृथ्वी का सबसे नजदीकी ग्रह भी है अत: इसका प्रभाव भी जल्दी होता है. जन्म कुण्डली में चन्द्र जिस राशि मे बैठा होता है वही व्यक्ति का राशि होता है. चन्द्र राशि का महत्व लग्न के समान ही होता है. फलदेश करते समय लग्न कुण्डली के समान ही चन्द्र कुण्डली का भी प्रयोग किया जाता है. चन्द्र कई प्रकार के योग का भी निर्माण करता है जिनमे से कुछ योग शुभ फल देते हैं तो कुछ अशुभ फलदायी होते हैं.

चन्द्र के शुभ योग - The Auspiciuos Yogas of Moon


गजकेशरी योग (Gajakesari Yoga)
चन्द्र द्वारा निर्मित शुभ योगों में गजकेशरी योग (Gajakeshri Yoga) काफी जाना-पहचाना नाम है. यह योग गुरू चन्द्र के सम्बन्ध से बनता है. जब गुरू एवं चन्द्र जन्म कुण्डली में एक दूसरे से केन्द्र स्थान में यानी 1, 4, 7, 10, में होगा अथवा गुरू चन्द्र की युति इन भावों में होगी तो गजकेशरी योग बनेगा. सामान्यतया इस योग (Gajakeshri Yoga)  से प्रभावित व्यक्ति ज्ञानी होते हैं. इनमें विवेक तथा दया की भावना होती है. आमतौर पर इस योग वाले व्यक्ति उच्च पद पर कार्यरत होते हैं. अपने गुणों एवं कर्मों के कारण मृत्यु के पशचात भी इनकी ख्याति बनी रहती है.

सुनफा योग (Sunapha Yoga)
जन्म कुण्डली में जिस भाव में चन्द्र होता है उससे दूसरे घर में कोई ग्रह बैठा हो तो सुनफा योग (Sunapha Yoga) बनता है. इस योग में राहु केतु एवं सूर्य का विचार नहीं किया जाता है यानी चन्द्र से दूसरे घर में इन ग्रहों के होने पर सुनफा योग नहीं माना जाएगा. इस योग (Sunapha Yoga) में चन्द्र से दूसरे घर में शुभ ग्रह हों तो योग उच्च स्तर का होता है. जबकि, एक शुभ तथा दूसरा अशुभ ग्रह हों तो इसे मध्यम दर्जे का माना जाता है. यदि दोनों अशुभ ग्रह हैं तो निम्न स्तर का सुनफा योग (Sunapha Yoga) बनेगा. यह योग जिस स्तर का होता है उसी अनुरूप व्यक्ति को इसका लाभ मिलता है. जिनकी कुण्डली में यह योग (Sunapha Yoga) होता है वह सरकारी क्षेत्र से लाभ प्राप्त कर सकते हैं. धन-सम्पत्ति उच्छी होती है.

अनफा योग (Anapha Yoga)
सुनफा योग की भांति अनफा योग (Anapha Yoga) में भी सूर्य को गौण माना जाता है यानी सूर्य से इस योग का विचार नहीं किया जाता है. अनफा योग (Anapha Yoga) कुण्डली में तब बनता है जब जन्म कुण्डली में चन्द्र से बारहवें घर में कोई ग्रह बैठा होता है. ग्रह अगर शुभ है तो योग प्रबल होगा. चन्द्र से बारहवें घर में अशुभ ग्रह होने पर योग कमज़ोर होगा. इस योग (Anapha Yoga) से प्रभावित व्यक्ति उदार एवं शांत प्रकृति का होता है. नृत्य, संगीत एवं दूसरी कलाओं में इनकी रूचि होती है. सुख-सुविधाओं में रहते हुए भी वृद्धावस्था में मन विरक्त हो जाता है. योग एवं साधना इन्हें पसंद आता है.

दुरूधरा योग (Durdhara Yoga)
चन्द्र की स्थिति से दुरूधारा योग तब बनता है जब चन्द्र जिस भाव में हो उस भाव से दोनों तरफ कोई ग्रह बैठा हो. ध्यान रखने वाली बात यह है कि दोनों तरफ में से किसी ओर सूर्य नहीं होना चाहिए. अगर चन्द्र के दोनों तरफ शुभ ग्रह होंगे तो योग अधिक शक्तिशाली होगा. एक ग्रह शुभ दूसरा अशुभ तो मध्यम दर्जे का योग बनेगा इसी प्रकार दोनों तरफ अशुभ ग्रह हों तो निम्न स्तर का योग बनेगा. दुरूधरा योग के विषय में यह कहा जाता है कि इससे प्रभावित व्यक्ति समृद्धशाली होता है. इन्हें भूमि एवं भवन का सुख भी प्राप्त होता है.

चन्द्र के अशुभ योग (Inauspicious Yogas of Moon)


केमद्रुम योग (Kemadruma Yoga)
चन्द्र द्वारा निर्मित अशुभ योगों में केमद्रुम (Kemadruma Yoga) प्रमुख है. यह योग (Kemadruma Yoga) जन्मपत्री में तब बनता है जबकि चन्द्र के दोनों तरफ के भाव में कोई ग्रह नहीं हो. इस योग (Kemadruma Yoga)  के विषय में माना जाता है कि इससे प्रभावित व्यक्ति का मन अस्थिर रहता है. असामाजिक कार्यों में इनका मन लगता है. इनके जीवन में काफी उतार-चढ़ाव भी आते रहते हैं.

पुनर्फू योग (Punarphoo Yoga)
जन्म कुण्डली में चन्द्र एवं शनि की युति होने पर पुनर्फू  योग (Punarphoo Yoga) बनता है. चन्द्र शनि की युति एवं राशि परिवर्तन से भी पुनर्फू योग (Punarphoo Yoga)  निर्मित होता है. यह योग अशुभ फलदायी माना जाता है. पुनर्फू योग के कारण विवाह में रूकावट आती है. आमतौर पर इस योग (Punarphoo Yoga) से प्रभावित व्यक्ति की शादी विलम्ब से होती है. वैवाहिक जीवन में परेशानी एवं अचानक अचानक उतार-चढ़ाव भी इन्हें देखना पड़ता है.
Article Categories: Astrology Yoga
Article Tags:


Comment(s) on this article


  1. Vidit said on Nov 02, 2010 11:53 PM
    how to prevent kemdrum dosha???
  2. Vikas Narang said on Jan 19, 2011 04:55 PM
    Kemadruma Yoga Kemadruma yoga occurs when there are no planets in the 2nd and the 12th house from the Moon. According to Raman: "The person will be dirty, sorrowful, doing unrighteous deeds, poor, dependent, a rogue and a swindler." According to Charak: "One born in this yoga is bereft of health, wealth, learning, wisdom, wife, progeny and mental peace. This yoga is said to reduce to a pauper even one born in a princely ambience. Such a native suffers misery, failures, physical illness and humiliation." Remember that ancient Vedic interpretations are not literally true! Any astrological influence can also be positive. Kemadruma Yoga cancellation, with Lagna Planets in kendra (1st, 4th, 7th or 10th) house from Lagna cancel the effect of Kemadruma yoga. According to Charak: "The adverse Kemadruma yields place to a highly benefic Kalpadruma yoga which bestows all comforts on the native." Kemadruma Yoga cancellation, with Moon Planets in kendra (1st, 4th, 7th or 10th) house from the Moon cancel the effect of Kemadruma yoga. Kemadruma Yoga cancellation, with Venus and Jupiter Much of the adverse effect of Kemadruma yoga is cancelled when Venus is in a kendra (1st, 4th, 7th or 10th) house and aspected by Jupiter
  3. krishan murari said on Jan 22, 2011 07:31 PM
    in my lagan kundli the fouth house beseated both sun and moon. and third house rahu and fith house budha and sukra. tell me whethar is it complete and effective gajkeshari yog or not ?
  4. anju said on Dec 16, 2011 11:04 AM
    can u plz tell if kemadrum yog in my kundli or not my date of birth is 22-2-1980 11:15pm

Leave Your Comment


Name
Email
Website
Comment
bottom
Free Vedic Jyotish

Free Reports

Free Vedic Astrology

All content on this site is copyrighted.


Do not copy any content without permission. Violations will attract strict legal penalties.