Customised Vedic Jyotish Reports

Premium Reports

Vedic Astrology Reports

घातक कालसर्प दोष – Ghatak Kaalsarp Dosh


ज्योतिषशास्त्र में कालसर्प दोष को अशुभ एवं कष्टकारी माना कहा गया है. इसके मुख्य 12 प्रकार का जिक्र भी ज्योतिषशास्त्र में मिलता है. कुण्डली में 12 प्रकार के कालसर्प में से कोई भी कालसर्प हो तो वह कष्टदायक माना जाता है. फिर भी, दशम कालसर्प योग का नाम ऐसा है जिसे सुनकर लोगों के मन में भय हो सकता है क्योंकि, इस कालसर्प दोष का नाम है घातक कालसर्प दोष (Ghatak Kalsarp). यह कालसर्प जिसकी कुण्डली में होता है उन्हें जीवन के कई क्षेत्रों में कठिनाईयों का सामना करना होता है. इसके अशुभ प्रभाव से बचने हेतु व्यक्ति को समय पर इसका उपचार कर लेना चाहिए इससे घातक कालसर्प दोष के घातक प्रभाव में कमी आती है.
अपनी कुंडली में कालसर्प दोष चैक कीजिये  – “Check Kalsarp Dosha in Your Kundli” एकदम फ्री

घातक कालसर्प दोष की पहचान How Ghatak Kalsarp forms?
ज्योतिषशास्त्र के सिद्धांत के अनुसार जन्मपत्री में राहु यदि आजीविका स्थान यानी दशम भाव में हो तथा केतु सुख स्थान यानी चतुर्थ भाव में हो और शेष सभी ग्रह दशम से चतुर्थ भाव में एक ही दिशा में वर्तामन हों तब यह मानना चाहिए कि जन्मपत्री में घातक कालसर्प दोष (Ghatak Kalsarp) है.

घातक कालसर्प दोष का प्रभाव Effects of Ghatak Kalsarp Dosha
यह योग (Ghatak Kalsarp) जिस व्यक्ति की जन्मपत्री में होता है उसे सबसे ज्यादा परेशानी आजीविका में उठानी पड़ती है. चुंकि, घातक कालसर्प दोष (Ghatak Kalsarp) में अशुभ फलदायी ग्रह का निवास दशम भाव में होता है अत: व्यक्ति नौकरी में हो अथवा व्यवसाय करता हो उसके कार्यों में स्थायित्व की कमी रहती है यानी नौकरी करने वाले व्यक्ति को बार-बार नौकरी बदलनी पड़ती है तथा व्यवसाय करने वाला अपने व्यवसाय में बार-बार परिवर्तन करता रहता है. मान-प्रतिष्ठा में कमी की संभावना बनी रहती है इसलिए इस दोष से प्रभावित व्यक्ति को शांति एवं समझदारी से काम लेना चाहिए.

सुख स्थान में बैठा केतु व्यक्ति के जीवन में सुख की कमी करता है. परिवार के सदस्य से सही ताल-मेल नहीं होने के कारण घर में अशांति बनी रहती है. माता से व्यक्ति का मनमुटाव हो सकता है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की नाराजगी एवं उनसे सहयोग की कमी के कारण व्यक्ति खुद को अकेला महसूस करता है. इन स्थितियों में व्यक्ति का मन वैराग्य की ओर प्रेरित होता है.

घातक कालसर्प दोष Remedies for Ghatak Kalsarp Dosha
घातक कालसर्प दोष (Ghatak Kalsarp) जन्मपत्री में है तो व्यक्ति को इससे घबराना नहीं चाहिए. ज्योतिशास्त्र कहता है कि जन्मपत्री में किसी भी तरह का अशुभ प्रभाव है तो उसे दूर करने के उपाय भी ज्योतिषशास्त्र में मौजूद है. ज्योतिषशास्त्र में घातक कालसर्प दोष की शांति के लिए जो उपाय बताए गए हैं उनमें एक उपाय यह है कि व्यक्ति को नियमित शिव जी पूजा करनी चाहिए तथा जितना संभव हो ओम नम: शिवाय मंत्र का जप करना चाहिए. राहु ग्रह की शांति के लिए राहु मंत्र "ओम रां राहवे नम:" मंत्र का जप करना चाहिए. जप के पश्चात राहु के नाम से हवन करके राहु की वस्तुएं जैसे गोमेद, सीसा, तिल, नीले, वस्त्र, सूप, कंबल का दान करना चाहिए.
Article Categories: Kaalsarp dosh


Comment(s) on this article


  1. Shiva said on Aug 24, 2010 07:23 AM
    Name: Shiva my DOB is 11/08/1978 timing : 3:55 am Place : Malad Mumbai Do I have Kaalsarp dosh in my kundli? If yes, what should I do for the Kaalsarp Dosha Nivaran?
  2. Dinkar said on Aug 24, 2010 07:23 AM
    Yes, there is Kaalsarp Dosha in your Kundli, You can also check it online at astrobix “Check Kaalsarp Dosha Online” * You should wear Gomed in serpant like ring or an iron ring made from Horse Show. * You may also do jap of Maha Mritunjay Mantra * Rudrabhishek of Lord Shiva on monday is also helpful for Kaalsarp Dosha
  3. Sudhir said on Aug 24, 2010 07:24 AM
    Kaalsarp Yoga and Kaal Amrit Yoga are same or different one? What is difference between Kaalsarp Dosha and Kaal Amrit Yoga?
  4. Mayank said on Aug 26, 2010 03:27 PM
    Thanks for your astrogyan . How can I remove ghatak Kalsarp yog from my kundli
  5. alka bansal said on May 25, 2011 09:17 PM
    MY HUSBAND IS SUFFERING FROM GHATAK KALSARP YOGA.HIS DOB IS 25-5-1979,TIME-19.00.WE HAVE DONE 1,25,000 MAHA MRITUNJAY MANTRA LAST YEAR IN SHAVAN MONTH.IS HE IS STILL SUFFERING FROM THE DOSH.IS ANY OTHER REMEDY IS THERE FOR HIM.
  6. Aakash Singh said on May 12, 2012 11:26 AM
    Pranam pandit ji, mera DOB- 09-03-1973 , Time- 09:35 am hai mujhe har kaam me asfalta hi mil ahi jai maine delhi me rahu ketu ka pujan bhi karwaya phir bhi kuchh nahi hua meri abhi tak shaadi bhi nhi hui life settle nahi ho pa rahi plz pandit ji koi ais upay bataye ki mera bhagyoday ho

Leave Your Comment


Name
Email
Website
Comment
bottom
Free Vedic Jyotish

Free Reports

Free Vedic Astrology

All content on this site is copyrighted.


Do not copy any content without permission. Violations will attract strict legal penalties.